Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026
Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026: 28,740 पदों के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, तुरंत करें फॉर्म सबमिट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया है लेकिन आवेदन फॉर्म पूरा नहीं किया, उनके लिए आज, 16 फरवरी 2026 आखिरी मौका है। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया India Post द्वारा संचालित की जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन पूरा कर सकते हैं जिन्होंने पहले से पंजीकरण किया हुआ है।


तुरंत ऐसे करें आवेदन पूरा

उम्मीदवार बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट India Post GDS Online पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  2. “Registration for GDS Online Engagement” लिंक पर क्लिक करें

  3. “Click Here to Register/Apply” विकल्प चुनें

  4. लॉगिन डिटेल दर्ज करें

  5. मांगी गई जानकारी भरें

  6. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें

  7. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें

  8. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026


आवेदन शुल्क

फॉर्म भरते समय निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है:

  • सामान्य (General) और ओबीसी वर्ग: ₹100

  • एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग: शुल्क नहीं

यदि शुल्क जमा नहीं किया गया तो आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।


18–19 फरवरी को खुलेगी करेक्शन विंडो

यदि आवेदन भरते समय कोई गलती हो गई है तो उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा। विभाग की ओर से 18 और 19 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026


अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • अंतिम दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है

  • तकनीकी समस्या से बचने के लिए तुरंत आवेदन पूरा करें

  • सबमिट किए गए फॉर्म की कॉपी अपने पास रखें Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026


क्यों खास है यह भर्ती

ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस भर्ती के जरिए हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है और डाक विभाग की सेवाओं का विस्तार भी होगा।

4 thoughts on “Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *