Ration Card: अगर आप सरकार की किसी भी खाद्य योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है। इसके बिना आपको उस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट ये सभी दस्तावेज लोगों के बहुत काम आते हैं। इनके बिना आपके कई काम अटक सकते हैं। अगर आप सरकार की किसी भी खाद्य योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है। इसके बिना आपको उस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको एक प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसे पूरा करने के बाद ही आपको राशन कार्ड मिलता है। आप चाहें तो अपने क्षेत्र के सरकारी खाद्य विभाग में जाकर राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, उस प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है।
राशन कार्ड ऑनलाइन भी बनवाया जा सकता है। राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए आप जिस राज्य में रहते हैं। आपको उस राज्य के खाद्य विभाग की साइट पर जाकर आवेदन करना होगा। अगर आप उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं तो आप इस साइट https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx के जरिए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया में 30 दिन का समय लगता है। इस दौरान दस्तावेजों की जांच करने पर सबकुछ सही पाया गया। आपको 45 दिन के अंदर राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।
IPL 2024 के बीच हार्दिक पांड्या ने लिया ब्रेक! परिवार के साथ वक्त बिताएंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान
Hardik Pandya IPL 2024 Break: हार्दिक पांड्या के लिए अब तक आईपीएल 2024 काफी खराब गुज़रा है। एक तरफ फैंस उनका जीना दूभर किए हैं, तो दूसरी तरफ टीम की हार उनकी परेशानी में इज़ाफा कर रही है। लेकिन इन सबके बीच हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मुंबई ने आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला था और अगला मुंबई के वानखेड़े में खेलेगी। इन दो मुकाबलों के बीच मिले ब्रेक को हार्दिक ने अपने परिवार के साथ बिताने का फैसला किया है।
IPL 2024 के बीच हार्दिक पांड्या ने लिया ब्रेक
Hardik Pandya
हार्दिक जब से मुंबई के कप्तान बने हैं, तब से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हार्दिक ने मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को रिप्लेस किया। रोहित शर्मा मुंबई को पांच ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रहे। ऐसे में रोहित के फैंस लगातार हार्दिक पांड्या से नफरत करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन इन सबसे के बीच हार्दिक पांड्या अपने परिवार के पास पहुंचे हैं।
Hardik Pandya
मुंबई इंडियंस ने आखिरी मुकाबला बुधवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हीं के होम ग्राउंड यानी राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडिमय में खेला था। अब पांच खिताब जीत चुकी मुंबई की टीम आईपीएल 2024 में अगला मुकाबला 01 अप्रैल, सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। मुंबई की टीम 14 अप्रैल तक लगातार चार मैच घरेलू मैदान पर ही खेलेगी।
One Cricket की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड होते ही हार्दिक पांड्या फौरन अपने मुंबई वाले घर चले गए। घर पर हार्दिक आराम और फिर से तैयार होने के लिए घर पहुंचे हैं। उन्होंने टीम की बजाय फैमिली के साथ वक़्त बिताने का फैसला किया।
लगातार दो मुकाबले गंवा चुकी है मुंबई
IPL 2024 के बीच हार्दिक पांड्या ने लिया ब्रेक बता दें कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में लगातार दो मुकाबले गंवा चुकी है. टीम ने टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था, जिसमें 6 रन से शिकस्त झेली थी। इसके बाद टीम की दूसरी भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई थी, जिसमें मुंबई ने 31 रनों से हार का सामना किया था।
एसएससी जीडी की आंसर की में देरी क्यों हो रही है , यहां से जाने वजह और देखें कब आएगी आंसर की
SSC GD Answer Key : एसएससी जीडी की आंसर की में देरी क्यों हो रही है , यहां से जाने वजह और देखें कब आएगी आंसर की – यदि आपने भी एसएससी जीडी का एग्जाम दिया है और आप भी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं आप सभी को पता है कि एग्जाम पूरा हुए काफी समय हो गया है लेकिन अभी तक आंसर की नहीं आई है तो क्या रीजन है कि एसएससी अभी तक आंसर की क्यों जारी नही कर रहा है ।
एसएससी जीडी की आंसर की में देरी क्यों हो रही है
आप सभी को बता दे की कुछ राज्यों के अंदर एसएससी जीडी के एग्जाम को दोबारा 30 मार्च को करवाया जा रहा है। इसके कारण से वहां पर एग्जाम आयोजित हो जाने के बाद में एससी के द्वारा आंसर की जारी की जाएगी । तो कयास लगाए जा रहे हैं कि 30 मार्च को जैसे ही एग्जाम आयोजित होगा उसकी कुछ ही दिनों के बाद में आंसर की जारी कर दी जाएगी ।
एसएससी जीडी की आंसर की में देरी क्यों हो रही है इस वजह से रिजल्ट मे भी होगी भारी देरी
आप सभी को बता दे कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी परीक्षा आंसर की देरी होने का मुख्य कारण एक ही है की परीक्षा कई जगहों पर कैंसिल हुई है वहां पर 30 मार्च को आयोजित होगी उसके बाद में आंसर की आएगी । एसएससी जीडी की आंसर की में देरी होने के कारण उसके रिजल्ट में अभी देरी का सभी अभ्यर्थियों को सामना करना पड़ेगा । एसएससी जीडी की आंसर की में देरी क्यों हो रही है
हम सभी जानते हैं कि बेवजह सभी स्टूडेंट्स का काफी समय बर्बाद हो रहा है लेकिन अब ज्यादा समय बर्बाद होने वाला नहीं है क्योंकि 30 मार्च के बाद में कभी भी आपकी आंसर की जारी हो जाएगी । एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 की आंसर की आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। जैसे ही जारी होगी इसकी सूचना आपको दे दी जाएगी ।
SSC Answer Key Check
एसएससी कांस्टेबल जीडी 2024 परीक्षा की 30 मार्च को यूपी बिहार के कुछ जिलों के परीक्षा केंद्रों में तकनीकी कारणों के चलते दोबारा से आयोजित कराई जाएगी। 30 मार्च की परीक्षा के बाद आंसर की कभी भी जारी की जाएगी। अभी तक एसएससी जीडी की आंसर की जारी नहीं हुई है जैसी ही जारी होगी इसकी सूचना आपको दे दी जाएगी ।
SRH vs MI: हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
27 मार्च 2024 को, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277/3 का स्कोर बनाकर IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 263/5 के 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ता है।
SRH vs MI: हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
तीन अर्धशतक: केन विलियमसन (66), अभिषेक शर्मा (65) और निकोलस पूरन (50) ने हैदराबाद के लिए अर्धशतक बनाए।
18 छक्के: हैदराबाद ने मैच में 18 छक्के लगाए, जो IPL मैच में सबसे ज्यादा छक्के हैं।
12 रिकॉर्ड: इस मैच में 12 रिकॉर्ड टूटे, जिसमें सबसे बड़ा टीम स्कोर, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा चौके शामिल हैं।
यह हैदराबाद के लिए एक शानदार प्रदर्शन था और यह IPL इतिहास में एक यादगार मैच के रूप में याद किया जाएगा।
आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकट गंवाकर 277 रन का टोटल बनाया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में उन्होंने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2013 में बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में पांच विकेच गंवाकर 263 रन बनाए थे। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए, जो कि इस लीग में एक पारी में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बेंगलुरु के नाम है। उन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ कुल 21 छक्के लगाए थे।
आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर
SRH vs MI: हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
277/3 – सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
263/5 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
257/5 – लखनऊ सुपरजाएंट्स vs पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
248/3 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
246/5 – चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
246/5 – मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद , हैदराबाद, 2024
SRH vs MI: हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
आईपीएल के एक मैच में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
21 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
20 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
20 – दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात लायंस, दिल्ली, 2017
20 – मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद , हैदराबाद, 2024
18 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2015
18 – राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020
18 – चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2023
18 – सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
आईपीएल बल्लेबाजी कौशल में एक नया बेंचमार्क
अपने असाधारण बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ, SRH ने आईपीएल में बल्लेबाजी कौशल के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है। 277/3 का रिकॉर्ड तोड़ने वाला कुल स्कोर SRH की बल्लेबाजी लाइनअप की गहराई और पावर-हिटिंग क्षमताओं को दर्शाता है।
जैसा कि आईपीएल 2024 सीज़न जारी है, टीमें निस्संदेह SRH की उल्लेखनीय उपलब्धि की बराबरी करने या उससे आगे निकलने का प्रयास करेंगी, जिससे भविष्य में और भी अधिक रोमांचक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए मंच तैयार होगा।
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में मंगलवार यानी 26 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है।
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में मंगलवार यानी 26 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। कल पहला दिन था, इसलिए खरीद को लेकर दोपहर में कई जिलों में एजेंसियां सक्रिय दिखीं। पूरे प्रदेश में 104 खरीद केंद्रों पर 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों की खरीद की जा रही है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू हो जायेगी।
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 10 लाख 52 हजार 338 किसानों ने रबी फसल के कुल रकबे 89 लाख 85 हजार 431 एकड़ में से 61 लाख 45 हजार 937 एकड़ का पंजीयन कराया है। सरकार ने एक किसान के लिए एक दिन में 25 क्विंटल सरसों खरीद की सीमा तय की है। यदि किसान की उपज 25 क्विंटल से अधिक है तो उसे अगले दिन फसल खरीदने के लिए आना होगा।
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, राज्य में कुल रबी फसल क्षेत्र का लगभग 68.4 प्रतिशत राज्य सरकार के मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। खरीद प्रक्रिया के मुताबिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाने पर ही किसानों को एमएसपी के लिए वैध माना जाएगा। इसके बाद कर्मचारी इसे रिकार्ड में जांचेगा।
गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी इसके बाद किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। ओटीपी दिखाने के बाद किसान को गेट पास जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश भर के 104 खरीद केंद्रों पर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों की खरीद शुरू हो गई है। सरकार ने 1 अप्रैल से 2,275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद के लिए 414 खरीद केंद्र बनाए हैं। इस साल सरसों का अनुमानित उत्पादन 14 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा है।
भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों के उत्थान के लिए शुरू की गई, महत्वपूर्ण योजन
सरकार की नई आवास योजना, इन लोगों को मुफ्त में मिलेगा नया घर, ऐसे करें आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाय कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर आवेदन करना होगा। एग्जाम का आयोजन 15 से 31 मई तक किया जाएगा।
सीयूईटी एग्जाम एनटीए की ओर से 13 भाषाओं में आयोजित होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इस एग्जाम में भाग लेकर यूजी लेवल के कोर्स में एडमिशन ले सकें। यह भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं।
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक विशेष प्रावधान मौजूद है। यह विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए है जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में आए थे और पाकिस्तान या अफगानिस्तान या बांग्लादेश से हिंदू या सिख या बौद्ध या जैन या पारसी या ईसाई समुदाय से संबंधित थे।
1. भारत में ‘नागरिकता संशोधन कानून’ किस तारीख से लागू हुआ हैं? a) 1 जनवरी 2020 b) 10 जनवरी 2020 c) 10 दिसम्बर 2020 d) 11 मार्च 2024 2. ‘CAA’ का पूर्णरूप क्या होता है? a) नागरिकता संशोधन कानून b) Citizen Amendment Act c) उपयुक्त दोनों d) इनमें से कोई नहीं 3. नागरिकता संशोधन अधिनियम संसद में कब पारित किया गया था? a) 11 दिसंबर 2018 b) 11 दिसंबर 2019 c) 12 दिसंबर 2018 d) 12 दिसंबर 2020
4. नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 का उद्देश्य क्या हैं? a) भारत के अंदर रहने वाले अवैध अप्रवासियों को हटाना b) वास्तविक भारतीय नागरिकों की पहचान करना। c) अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के उत्पीडित अल्पसंख्यक समूहो को नागरिकता देना d) अप्रवासियों को पहचान देना 5. CAA इनमें से किस पर लागू नहीं होता है? a) भारत में रह रहे अवैध प्रवासियों पर b) भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों पर c) भारतीय नागरिकों पर d) बहुसंख्यकों पर 6. नागरिकता का संबंध भारतीय संविधान के किस भाग से हैं? a) भाग I b) भाग II c) भाग III d) भाग IV 7. नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए भारत में लगातार 11 वर्ष रहने की सीमा को घटाकर कितने वर्ष कर दिया गया है? a) 5 वर्ष b) 7 वर्ष c) 7 वर्ष d) 9 वर्ष 8. CAA कानून को संविधान की किस अनुसूची के तहत आने वाले 4 राज्यों में लागू नहीं किया गया है ? a) अनुसूची 5 b) अनुसूची 6 c) अनुसूची 7 d) अनुसूची 8 Important Point :- अनुसूची 06 में शामिल राज्य असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम • इसके अलावा ILP (Inner Line Permit) वाले राज्य जैसे – अरुणाचल प्रदेश नागालैंड और मिजोरम और मणिपुर मे भी CAA को लागू नहीं किया गया हैं 9. भारत में किस राष्ट्रपति द्वारा CAA कानून को पारित किया हैं ? a) रामनाथ कोविंद b) द्रौपदी मुर्मू c) प्रतिभा पाटील d) इनमे से कोई नहीं 10. CAA कानून कितने देशों पर लागू हैं ? a) 3 b) 2 c) 5 d) 6 11. NRC का पूर्णरूप क्या होता है ? a) नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स b) न्यू रजिस्ट्रेशन कॉउन्सिल c) नेशन रजिस्ट्रेशन सिटीजन d) इनमें से कोई नहीं NRC – (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) इसके जरिए देश में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान की जाती है। इसके लिए लोगों से पहचान के दस्तावेज मांगे जाते हैं। असम में NRC लागू हुई है। 12. NPR किस नागरिकता अधिनियम के अंतर्गत आता है ? a) नागरिकता अधिनियम 1955 b) नागरिकता अधिनियम 1950 c) नागरिकता अधिनियम 1965 d) इनमें से कोई नहीं
13. कौन सा अधिनियम अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से प्रतिबंध करता है ? a) नागरिकता अधिनियम 1954 b) नागरिकता अधिनियम 1955 c) नागरिकता अधिनियम 1956 d) नागरिकता अधिनियम 1957 14. भारत में किस तरह की नागरिकता का प्रावधान है ? a) एकल b) दोहरी c) उपयुक्त दोनों d) इनमें से कोई नही 15. किस राज्य में NRC सबसे पहले लागू हुआ है? a) सिक्किम b) पंजाब c) असम d) इनमें से कोई नहीं 16. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में नागरिकता सम्बन्धी प्रावधान किए गए है ? a) अनुच्छेद 1 से 4 b) अनुच्छेद 5 से 11 c) अनुच्छेद 12 से 35 d) अनुच्छेद 36 से 51 17. लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल को कब पास किया है ? a) 9 दिसम्बर 2019 b) 10 दिसम्बर 2019 c) 11 दिसम्बर 2019 d) 12 दिसम्बर 2019 18. भारत में प्रवासियों को अब 11 साल की बजाय कितने साल रहने र नागरिकता मिल जाएगी ? a) 5 साल b) 6 साल c) 1 साल d) 8 साल 19. लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल को किसने पेश किया ? a) अमित शाह b) राजनाथ सिंह c) नरेंद्र मोदी d) पीयूष गोयल 20. नागरिक संशोधन बिल के अंतर्गत लोकसभा में कुल कितने वोट पड़े ? a) 391 b) 390 c) 250 d) 290 21. नागरिक संशोधन बिल द्वारा किन देशों के अल्पसंख्यको को नागरिकता देने का फैसला किया गया है? a) अफगानिस्तान b) पाकिस्तान c) बांग्लादेश d) उपयुक्त सभी 22. नागरिक संशोधन बिल के अंतर्गत राज्यसभा में कुल कितने वोट पड़े ? a) 220 b) 230 c) 240 d) 200 23. नागरिक संशोधन बिल कितने अल्पसंख्यक समुदाय को नागरिकता प्रदान करेगा ? a) 3 b) 4 c) 5 d) 6 24. नागरिक संशोधन बिल के अंतर्गत किस तारीख से पहले भारत आए लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी ? a) 31 दिसम्बर 2014 b) 15 अगस्त 2018 c) 26 जनवरी 2019 d) इनमें से कोई नही 25. नागरिक संशोधन बिल के तहत प्रवासियों को नागरिकता किस प्रक्रिया से मिलेगी ? a) वांशनुक्रम / रक्त के आधार पर b) देशीयकरण द्वारा नागरिकता c) पंजीकरण द्वारा नागरिकता d) क्षेत्र समविष्टि द्वारा 26. नागरिकता अधिनियम 1955 में कितनी बार संशोधन हो चुका हैं ? a) 5 b) 4 c) 7 d) 6 27. संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन के बारे में बताया गया है ? a) अनुछेद 365 b) अनुच्छेद 366 c) अनुच्छेद 367 d) अनुच्छेद 368 28. किस देश से नागरिकता की अवधारणा को अपनाया गया है ? a) कनाडा b) अमेरिका c) रूस d) इंग्लैंड
भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों के उत्थान के लिए शुरू की गई, महत्वपूर्ण योजन
सरकार की नई आवास योजना, इन लोगों को मुफ्त में मिलेगा नया घर, ऐसे करें आवेदन
पॉजिटिव- कुछ मुश्किलें आएंगी, लेकिन अपने आत्मविश्वास व दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने से गजब का उत्साह रहेगा। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कोई भी संपर्क ना रखें, इनकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। इस समय भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर गतिविधियों को ठीक करने के लिए आपकी मौजूदगी जरूरी है। खासतौर पर कामकाजी महिलाओं के लिए समय बहुत अनुकूल है। पार्टनरशिप के बिजनेस में छोटी सी गलती से अलगाव की स्थिति बन सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहे। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखना उचित है। स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी बहुत अधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। समय-समय पर उचित आराम ले। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024(Horoscope: 28 March 2024)
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां तो रहेंगी, लेकिन समय पर सही निर्णय लेना आपकी कई परेशानियों को हल करेगा। युवाओं द्वारा किया गया कोई सामाजिक कार्य तारीफ के काबिल होगा। मित्रों अथवा परिजनों के साथ चल रहे मनमुटाव का भी समाधान मिलेगा। नेगेटिव- अपने स्वभाव में स्वार्थ की भावना रखना भी जरूरी है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपके व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं। ज्यादा उदारता रखना भी उचित नहीं है। बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय- बिजनेस में उलझनें रहेंगी। जिससे अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रसंग भी खुशनुमा बने रहेंगे। स्वास्थ्य– अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हावी हो सकती है। दूसरों के मामले में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें। तथा अपने खुद के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आज समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर प्राप्त होंगे। सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की पूरी उम्मीद है। नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखें क्योंकि इसमें पैसा और समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय- कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है इसलिए एकाग्र चित्त होकर अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली को निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा। लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- किसी समारोह अथवा सम्मेलन में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। अपने आसपास के वातावरण में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ ना ले। उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। लेन-देन संबंधी कोई भी काम ना करें। कुछ समय अपने आराम और मनोनुकूल कार्यों के लिए भी निकालना जरूरी है। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र पर आपका वर्चस्व बना रहेगा तथा आपके मार्गदर्शन और सहयोग से अधिकतर काम समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। और घर से ही सारी गतिविधियां होने से दिक्कतें भी बनी रहेंगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी। मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य– गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो आज उन कार्यों के बनने की उचित संभावना है। नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल मुलाकात की स्थिति से दूर रहे तथा अपने कार्यों में ही मन लगाएं। बहुत अधिक सोच-विचार करना व उसमें समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों के साथ छोटी सी लापरवाही की वजह से आपसी संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऑफिस में भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा टोका टाकी और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा। लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से सुकून प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य– वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखें। तथा दिनचर्या व खान-पान को भी संयमित रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- किसी भी कार्य को करने से पहले परिवारजनों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में आशातीत सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- वक्त के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर ना हो, अन्यथा इससे परिस्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशवरा अवश्य करें। व्यवसाय- व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। नए कार्य की शुरुआत को अभी स्थगित ही रखें। ऑफिस में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय लगाना पड़ सकता है। लव- काम की अधिकता की वजह से घर पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिजनों का उचित सहयोग तथा स्नेह आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य– अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना ले। सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा पर जरूर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो आज फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। साथ ही किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि घर के बुजुर्गों की सलाह से संबंधों को खराब होने से बचाएं। धर्म के नाम पर कोई आपको बेवकूफ बना सकता है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय- सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। प्रमोशन भी हो सकता है। व्यवसायिक स्थल पर कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील फाइनल सकती है। लव- घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती है जो कि आश्चर्यजनक रहेगी। स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगे। लापरवाही ना बरतें, उचित इलाज ले। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत और परिश्रम से हासिल कर लेंगे। इसलिए चुनौतियों से घबराए नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें। मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। नेगेटिव- कोई पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय लापरवाही की वजह से नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना महत्वपूर्ण गतिविधियां बाधित होगी। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली यथावत रहेगी। आपकी उपस्थिति से अनुशासित व्यवस्था बनी रहेगी। किसी साथी का नकारात्मक रवैया कार्यस्थल के वातावरण को प्रभावित भी कर सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों में सुधार लाएं। ऑफिस का माहौल उचित बना रहेगा। लव- जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। स्वास्थ्य– आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। तनाव और चिंता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा कार्यभार भी बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें तो बेहतरीन सफलता मिल सकती हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में उनका सहयोग करें। किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ना उलझ कर अपने कार्यों में ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पछतावा भी दे सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कर्मचारियों और स्टाफ के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें, इससे कारोबार बढ़ाने की संभावना बनेगी। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ टीम वर्क में काम करें तो उचित रहेगा। लव- अपने प्रियजनों के साथ संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी। प्रेम संबंध में सौहार्दपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य– अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना लें। शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आज आप पूरी मेहनत व परिश्रम से हर एक कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। और आपकी लगन और मेहनत आपको उचित परिणाम भी हासिल करवाएगी। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। मोबाइल व ई-मेल द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। नेगेटिव- स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है, जिसकी वजह से मन में मायूसी रहेगी। इसलिए बाहरी लोगों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही उनसे संबंध बनाएं। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखना जरूरी है क्योंकि व्यवसाय में आज ज्यादा काम की अधिकता रहेगी। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी निर्णय लें । नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। किसी वजह से अधिकारियों से डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। लव- परिवार जनों का सहयोग से अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। जिसकी वजह से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में अलगाव होने जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य– अपने सभी कार्यों पर ध्यान ना दे सकने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस करेंगे। परंतु ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि इतनी गंभीर नहीं है। आपने व्यर्थ ही तनाव लिया है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- उत्तम ग्रह गोचर बना हुआ है। रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। नेगेटिव- घर के बड़े लोगों का सम्मान करें। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें। बच्चों के करियर और विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि समय अनुसार कार्य बनते जाएंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारू रूप से करने की जरूरत है। वरना थोड़ी सी गलती भी फायदे को नुकसान में बदल सकती है। बहुत व्यस्तता रहेगी। मेहनत के मुताबिक नतीजे कुछ कम ही मिलेंगे। लव- दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता ना करें। स्वास्थ्य– पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। काम के साथ-साथ आराम भी करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
गुरूवार, 28 मार्च 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन करने संबंधी प्लानिंग कर रहे हैं तो ग्रह स्थिति आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। अगर वाहन लेने की योजना बना रहे हैं तो उत्तम समय है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- यह समय बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहे। कोई पैतृक संबंधी मसले को लेकर तनाव रह सकता है। आप भी शंकालु स्वभाव को बदलें तथा लचीलापन लेकर आए। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। कारोबार की योजनाओं को सीक्रेट रखें। कोई इनका फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोगों की भी ऑफिस तथा सहयोगियों के बीच मान-सम्मान व साख बनी रहेगी। लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य– डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खानपान को भी संयमित रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
सरकार की नई आवास योजना, इन लोगों को मुफ्त में मिलेगा नया घर, ऐसे करें आवेदन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2024: सरकार की नई आवास योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में किराए के मकान, चॉल और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को नए घर देने का ऐलान किया गया है।
सरकार की नई आवास योजना क्या है जानकरी :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में किराए के मकान, चॉल और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को नए घर देने का ऐलान किया गया है। सरकार इसके लिए एक खास योजना लाने जा रही है।
जिससे जरूरतमंद लोगों को अपना घर बनाने में मदद मिलेगी. अब इस मामले को सिग्नेटर ग्लोबल लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने भी उजागर किया है।
बजट 2024 का टेक्नोलॉजी सेक्टर पर क्या होगा असर?
वहीं प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि वित्त मंत्री ने घर के स्वामित्व के महत्व पर प्रकाश डाला है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार मध्यम वर्ग के लिए हाउसिंग स्कीम लाने जा रही है।
जो लोग अपना घर बनाना या खरीदना चाहते हैं। इससे उन्हें लाभ मिलेगा. जिसका उद्देश्य किराए के मकान में रहने वाले लोगों को अपना घर पाने में मदद करना है।
सरकार की नई आवास योजना
सरकार के इस ऐलान से मिड हाउसिंग और अफोर्डेबल सेक्टर को रफ्तार मिलने की उम्मीद है. इससे पहले भी सरकार किफायती आवास पर जोर देती रही है। आयकर नियम 1961 के तहत किफायती आवास खरीदने वालों को कुछ योजनाएं और छूट भी दी जाती हैं।
इनकम टैक्स की धारा 80EE के तहत होम लोन के ब्याज पर छूट मिलती है. जो लोग पहली बार घर खरीद रहे हैं। इस धारा के तहत उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। इसके तहत होम लोन लेने वाले 50 हजार रुपये तक की टैक्स कटौती का दावा कर सकते हैं।
सरकार का लक्ष्य क्या है?
पीएम आवास योजना के तहत सरकार ने 2024-2025 का लक्ष्य रखा है कि जरूरतमंद लोगों के लिए 1 करोड़ घर बनाए जाएंगे. इस योजना के तहत सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को घर खरीदने के लिए सब्सिडी देती है।
SSC GD Constable Recruitment Re-Exam Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड का लिंक एसएससी सेंट्रल (सीआर), उत्तरी (एनआर), उत्तर पूर्वी(एनई) और पश्चिमी (डब्ल्यूआर) की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर सक्रिय है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके एसएससी जीडी री-एग्जाम प्रवेश पत्र 2024 तक पहुंच और डाउनलोड कर सकते हैं।
16,185 उम्मीदवारों के लिए दोबारा होगी परीक्षा
बता दें कि एसएससी ने 20 मार्च, 2024 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जिसमें सूचित किया गया कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 कुछ केंद्रों पर फिर से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 16,185 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। एसएससी जीडी री-एग्जाम की तारीख 30 मार्च 2024 है। बता दें कि एसएससी जीडी 2024 परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी।
जानकारी दे दें कि एसएससी जीडी 2024 परीक्षा रद्द नहीं की गई है। टेक्निकल मुद्दों के कारण एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 को कुछ परीक्षा केंद्रों के लिए दोबारा शेड्यूल किया गया है। इसमें केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी जिनके केंद्र का नाम एसएससी जीडी परीक्षा केंद्र सूची 2024 में री-एग्जाम के लिए अधिसूचित किया गया है।
SSC GD Constable Recruitment Re-Exam Admit Card
वैकेंसी डिटेल
एसएससी जीडी भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य कुल 2,6146 रिक्तियों को भरना है।