देश की बड़ी से छोटी न्यूज़ अपडेट व फ्री पीडीऍफ़ के लिए WhatsApp और Telegram चैनल ज्वाइन करे।

 

रविवार, 14 अप्रैल 2024

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

 

पॉजिटिव- घर में करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। बजट बिगड़ सकता है, लेकिन फिर भी पारिवारिक खुशी के आगे यह नगण्य रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर विशेष प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- रिश्तों को संभालकर रखें, मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखना आपके लिए हितकर नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस के फैसले जल्दबाजी में न लें। कार्य विस्तार संबंधी योजना को कार्य रूप में परिणत करने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य करें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।
लव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें तथा घर की सुख-शांति तथा व्यवस्था बनाए रखें। व्यर्थ की मौजमस्ती में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कोल्ड, कफ की समस्या बढ़ जाएगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- व्यक्तिगत कार्यों से संबंधित रूपरेखा बनाने से आप व्यवस्थित दिनचर्या बिताने में सफल रहेंगे।आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं द्वारा की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा निवेश से संबंधित गतिविधियां आज स्थगित ही रखें। क्योंकि कोई नुकसान होने जैसी आशंका है। कहीं से कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ समस्याएं रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने के लिए कुछ नियम बनाने जरूरी हैं। सरकारी सेवारत लोगों को अपने कार्य के प्रति बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब ना होने दें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों के मध्य अहम की स्थिति ना बनने दें।
स्वास्थ्य– अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें। इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का व तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को किसी प्रयास में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद अथवा नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि इससे संबंध खराब होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। साथ ही सफलता जल्दी पाने के चक्कर में गैर कानूनी कार्य में हाथ डालना उचित नहीं है। ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल करने में भी ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबार में उपलब्धियां मिल सकती हैं। जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को अलग रखें। इससे उच्चाधिकारियों के समक्ष आपकी छवि बेहतर बनेगी।
लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा, जिससे आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य– ज्यादा भीड़-भाड़ तथा पॉल्यूशन जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें। खांसी, जुकाम अथवा त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र के साथ ईगो और गुस्से की वजह से संबंधों में दरार आने की आशंका है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
व्यवसाय- व्यापार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित कर रखने से कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट नौकरी में ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है। इसलिए सतर्क रहें। और अपने काम से ही मतलब रखें।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य– तनाव व चिंता की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। रुका हुआ कोई आय का स्त्रोत शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक तथा व्यवसाय की गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह के उधारी अथवा लोन लेने की स्थिति से परहेज रखें। संतान को करियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है।
व्यवसाय- यह समय प्रतिस्पर्धा वाला है। व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत में आज कोई खास सफलता तो नहीं मिलेगी, परंतु कार्यस्थल पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- व्यस्तता के बीच जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य– कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कन्या राशि के लोगों के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है। आप संतुलित व्यवहार तथा सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी तरक्की में सहायक होगा। बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी आर्थिक परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। क्रोध और आवेश में आकर परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार में लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी काम करते वक्त बेहद सावधानी रखें। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। तथा सभी सदस्यों के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण तथा खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य– मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए उचित आहार ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान तथा आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। आर्थिक मामलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। भावना और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार-विमर्श करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिल सकती हैं। लाभ की स्थिति तो सामान्य ही रहेगी, इसलिए उचित समय का इंतजार करें। नई योजनाओं पर निवेश न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर तकरार रह सकती है। विवाहेत्तर संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना ठीक नहीं है। मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से अपने अंदर आत्म विश्वास व आत्म बल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की बेहतरीन संभावना बनी हुई है।
नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें। क्योंकि दूसरों पर आश्रित होने से धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामलों में अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको सफलता मिलेगी। नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहे। आपकी बेहतरीन कार्य व्यवस्था से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे।
लव- दांपत्य संबंध में प्रेम माधुर्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। शांति से मामलों को सुलझाए।
स्वास्थ्य– एलर्जी और इंफेक्शन जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- रुका हुआ कोई काम दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को भी क्रियान्वित करने का उचित समय है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और अहम पर काबू रखें। ध्यान रखें, कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना उचित है, वह आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेंगे।
व्यवसाय- नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। नए व्यवसायिक अनुबंध विकसित होंगे। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा व्यक्ति के उच्च अधिकारियों के साथ किसी वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- अपने लव पार्टनर के साथ कुछ पल जरूर बताएं इससे नज़दीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य– वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना उचित रहेगा। आयुर्वेद इन चीजों का उचित मात्रा में सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप की कोई समस्या हल होने वाली है। जिससे आप तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। कुछ समय अपने रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें। यात्रा संबंधी किसी भी प्रोग्राम को आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। कार्य क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। उनका उचित योगदान आपके व्यवसायिक कार्यो में सहायक रहेगा। इसमें कहीं भी पैसा लगाना या जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसान दे सकता है।
लव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधानी बरतें, मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य– इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें। वाहन भी ध्यान से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद होगी तथा पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए है। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। साथ ही अपनी भावनाओं पर भी काबू रखना जरूरी है। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। खास तौर पर भाइयों के साथ किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस के काम योजना बनाकर पूरे हो जाएंगे। मार्केटिंग, पेमेंट आदि कलेक्ट करने में अपना अधिक समय लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी मिल सकती है। जो कि लाभदायक भी साबित होगी।
लव- घर में सुखद माहौल होगा तथा पति पत्नी के बीच में प्रेम माधुर्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– योगामेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

रविवार, 14 अप्रैल 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कुछ नई गतिविधियों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित रहेगा। घर के रखरखाव तथा रचनात्मक कार्यों में अधिकतर दिन व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई अथवा करियर को लेकर प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि अनजान लोगों पर भरोसा करने से आपको धोखा हो सकता है। गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें। परिवार जनों की राय लेना आपके लिए सहायक रहेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसे की बर्बादी ही होगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास रखना तथा दोस्ताना व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। साथ ही अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। साझेदारी के कारोबार में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर करने से मानसिक सुकून मिलेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशानी हो सकती है।
स्वास्थ्य– व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। प्राकृतिक तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hello