Ration Card: अगर आप सरकार की किसी भी खाद्य योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है। इसके बिना आपको उस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट ये सभी दस्तावेज लोगों के बहुत काम आते हैं। इनके बिना आपके कई काम अटक सकते हैं। अगर आप सरकार की किसी भी खाद्य योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है। इसके बिना आपको उस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको एक प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसे पूरा करने के बाद ही आपको राशन कार्ड मिलता है। आप चाहें तो अपने क्षेत्र के सरकारी खाद्य विभाग में जाकर राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, उस प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है।
राशन कार्ड ऑनलाइन भी बनवाया जा सकता है। राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए आप जिस राज्य में रहते हैं। आपको उस राज्य के खाद्य विभाग की साइट पर जाकर आवेदन करना होगा। अगर आप उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं तो आप इस साइट https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx के जरिए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया में 30 दिन का समय लगता है। इस दौरान दस्तावेजों की जांच करने पर सबकुछ सही पाया गया। आपको 45 दिन के अंदर राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है।
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में मंगलवार यानी 26 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है।
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में मंगलवार यानी 26 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। कल पहला दिन था, इसलिए खरीद को लेकर दोपहर में कई जिलों में एजेंसियां सक्रिय दिखीं। पूरे प्रदेश में 104 खरीद केंद्रों पर 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों की खरीद की जा रही है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू हो जायेगी।
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 10 लाख 52 हजार 338 किसानों ने रबी फसल के कुल रकबे 89 लाख 85 हजार 431 एकड़ में से 61 लाख 45 हजार 937 एकड़ का पंजीयन कराया है। सरकार ने एक किसान के लिए एक दिन में 25 क्विंटल सरसों खरीद की सीमा तय की है। यदि किसान की उपज 25 क्विंटल से अधिक है तो उसे अगले दिन फसल खरीदने के लिए आना होगा।
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, राज्य में कुल रबी फसल क्षेत्र का लगभग 68.4 प्रतिशत राज्य सरकार के मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। खरीद प्रक्रिया के मुताबिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाने पर ही किसानों को एमएसपी के लिए वैध माना जाएगा। इसके बाद कर्मचारी इसे रिकार्ड में जांचेगा।
गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी इसके बाद किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। ओटीपी दिखाने के बाद किसान को गेट पास जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश भर के 104 खरीद केंद्रों पर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों की खरीद शुरू हो गई है। सरकार ने 1 अप्रैल से 2,275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद के लिए 414 खरीद केंद्र बनाए हैं। इस साल सरसों का अनुमानित उत्पादन 14 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा है।
भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों के उत्थान के लिए शुरू की गई, महत्वपूर्ण योजन
सरकार की नई आवास योजना, इन लोगों को मुफ्त में मिलेगा नया घर, ऐसे करें आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाय कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर आवेदन करना होगा। एग्जाम का आयोजन 15 से 31 मई तक किया जाएगा।
सीयूईटी एग्जाम एनटीए की ओर से 13 भाषाओं में आयोजित होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इस एग्जाम में भाग लेकर यूजी लेवल के कोर्स में एडमिशन ले सकें। यह भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं।
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक विशेष प्रावधान मौजूद है। यह विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए है जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में आए थे और पाकिस्तान या अफगानिस्तान या बांग्लादेश से हिंदू या सिख या बौद्ध या जैन या पारसी या ईसाई समुदाय से संबंधित थे।
1. भारत में ‘नागरिकता संशोधन कानून’ किस तारीख से लागू हुआ हैं? a) 1 जनवरी 2020 b) 10 जनवरी 2020 c) 10 दिसम्बर 2020 d) 11 मार्च 2024 2. ‘CAA’ का पूर्णरूप क्या होता है? a) नागरिकता संशोधन कानून b) Citizen Amendment Act c) उपयुक्त दोनों d) इनमें से कोई नहीं 3. नागरिकता संशोधन अधिनियम संसद में कब पारित किया गया था? a) 11 दिसंबर 2018 b) 11 दिसंबर 2019 c) 12 दिसंबर 2018 d) 12 दिसंबर 2020
4. नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 का उद्देश्य क्या हैं? a) भारत के अंदर रहने वाले अवैध अप्रवासियों को हटाना b) वास्तविक भारतीय नागरिकों की पहचान करना। c) अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के उत्पीडित अल्पसंख्यक समूहो को नागरिकता देना d) अप्रवासियों को पहचान देना 5. CAA इनमें से किस पर लागू नहीं होता है? a) भारत में रह रहे अवैध प्रवासियों पर b) भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों पर c) भारतीय नागरिकों पर d) बहुसंख्यकों पर 6. नागरिकता का संबंध भारतीय संविधान के किस भाग से हैं? a) भाग I b) भाग II c) भाग III d) भाग IV 7. नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए भारत में लगातार 11 वर्ष रहने की सीमा को घटाकर कितने वर्ष कर दिया गया है? a) 5 वर्ष b) 7 वर्ष c) 7 वर्ष d) 9 वर्ष 8. CAA कानून को संविधान की किस अनुसूची के तहत आने वाले 4 राज्यों में लागू नहीं किया गया है ? a) अनुसूची 5 b) अनुसूची 6 c) अनुसूची 7 d) अनुसूची 8 Important Point :- अनुसूची 06 में शामिल राज्य असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम • इसके अलावा ILP (Inner Line Permit) वाले राज्य जैसे – अरुणाचल प्रदेश नागालैंड और मिजोरम और मणिपुर मे भी CAA को लागू नहीं किया गया हैं 9. भारत में किस राष्ट्रपति द्वारा CAA कानून को पारित किया हैं ? a) रामनाथ कोविंद b) द्रौपदी मुर्मू c) प्रतिभा पाटील d) इनमे से कोई नहीं 10. CAA कानून कितने देशों पर लागू हैं ? a) 3 b) 2 c) 5 d) 6 11. NRC का पूर्णरूप क्या होता है ? a) नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स b) न्यू रजिस्ट्रेशन कॉउन्सिल c) नेशन रजिस्ट्रेशन सिटीजन d) इनमें से कोई नहीं NRC – (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) इसके जरिए देश में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान की जाती है। इसके लिए लोगों से पहचान के दस्तावेज मांगे जाते हैं। असम में NRC लागू हुई है। 12. NPR किस नागरिकता अधिनियम के अंतर्गत आता है ? a) नागरिकता अधिनियम 1955 b) नागरिकता अधिनियम 1950 c) नागरिकता अधिनियम 1965 d) इनमें से कोई नहीं
13. कौन सा अधिनियम अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से प्रतिबंध करता है ? a) नागरिकता अधिनियम 1954 b) नागरिकता अधिनियम 1955 c) नागरिकता अधिनियम 1956 d) नागरिकता अधिनियम 1957 14. भारत में किस तरह की नागरिकता का प्रावधान है ? a) एकल b) दोहरी c) उपयुक्त दोनों d) इनमें से कोई नही 15. किस राज्य में NRC सबसे पहले लागू हुआ है? a) सिक्किम b) पंजाब c) असम d) इनमें से कोई नहीं 16. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में नागरिकता सम्बन्धी प्रावधान किए गए है ? a) अनुच्छेद 1 से 4 b) अनुच्छेद 5 से 11 c) अनुच्छेद 12 से 35 d) अनुच्छेद 36 से 51 17. लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल को कब पास किया है ? a) 9 दिसम्बर 2019 b) 10 दिसम्बर 2019 c) 11 दिसम्बर 2019 d) 12 दिसम्बर 2019 18. भारत में प्रवासियों को अब 11 साल की बजाय कितने साल रहने र नागरिकता मिल जाएगी ? a) 5 साल b) 6 साल c) 1 साल d) 8 साल 19. लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल को किसने पेश किया ? a) अमित शाह b) राजनाथ सिंह c) नरेंद्र मोदी d) पीयूष गोयल 20. नागरिक संशोधन बिल के अंतर्गत लोकसभा में कुल कितने वोट पड़े ? a) 391 b) 390 c) 250 d) 290 21. नागरिक संशोधन बिल द्वारा किन देशों के अल्पसंख्यको को नागरिकता देने का फैसला किया गया है? a) अफगानिस्तान b) पाकिस्तान c) बांग्लादेश d) उपयुक्त सभी 22. नागरिक संशोधन बिल के अंतर्गत राज्यसभा में कुल कितने वोट पड़े ? a) 220 b) 230 c) 240 d) 200 23. नागरिक संशोधन बिल कितने अल्पसंख्यक समुदाय को नागरिकता प्रदान करेगा ? a) 3 b) 4 c) 5 d) 6 24. नागरिक संशोधन बिल के अंतर्गत किस तारीख से पहले भारत आए लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी ? a) 31 दिसम्बर 2014 b) 15 अगस्त 2018 c) 26 जनवरी 2019 d) इनमें से कोई नही 25. नागरिक संशोधन बिल के तहत प्रवासियों को नागरिकता किस प्रक्रिया से मिलेगी ? a) वांशनुक्रम / रक्त के आधार पर b) देशीयकरण द्वारा नागरिकता c) पंजीकरण द्वारा नागरिकता d) क्षेत्र समविष्टि द्वारा 26. नागरिकता अधिनियम 1955 में कितनी बार संशोधन हो चुका हैं ? a) 5 b) 4 c) 7 d) 6 27. संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन के बारे में बताया गया है ? a) अनुछेद 365 b) अनुच्छेद 366 c) अनुच्छेद 367 d) अनुच्छेद 368 28. किस देश से नागरिकता की अवधारणा को अपनाया गया है ? a) कनाडा b) अमेरिका c) रूस d) इंग्लैंड
भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों के उत्थान के लिए शुरू की गई, महत्वपूर्ण योजन
सरकार की नई आवास योजना, इन लोगों को मुफ्त में मिलेगा नया घर, ऐसे करें आवेदन
सरकार की नई आवास योजना, इन लोगों को मुफ्त में मिलेगा नया घर, ऐसे करें आवेदन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2024: सरकार की नई आवास योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में किराए के मकान, चॉल और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को नए घर देने का ऐलान किया गया है।
सरकार की नई आवास योजना क्या है जानकरी :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में किराए के मकान, चॉल और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को नए घर देने का ऐलान किया गया है। सरकार इसके लिए एक खास योजना लाने जा रही है।
जिससे जरूरतमंद लोगों को अपना घर बनाने में मदद मिलेगी. अब इस मामले को सिग्नेटर ग्लोबल लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने भी उजागर किया है।
बजट 2024 का टेक्नोलॉजी सेक्टर पर क्या होगा असर?
वहीं प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि वित्त मंत्री ने घर के स्वामित्व के महत्व पर प्रकाश डाला है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार मध्यम वर्ग के लिए हाउसिंग स्कीम लाने जा रही है।
जो लोग अपना घर बनाना या खरीदना चाहते हैं। इससे उन्हें लाभ मिलेगा. जिसका उद्देश्य किराए के मकान में रहने वाले लोगों को अपना घर पाने में मदद करना है।
सरकार की नई आवास योजना
सरकार के इस ऐलान से मिड हाउसिंग और अफोर्डेबल सेक्टर को रफ्तार मिलने की उम्मीद है. इससे पहले भी सरकार किफायती आवास पर जोर देती रही है। आयकर नियम 1961 के तहत किफायती आवास खरीदने वालों को कुछ योजनाएं और छूट भी दी जाती हैं।
इनकम टैक्स की धारा 80EE के तहत होम लोन के ब्याज पर छूट मिलती है. जो लोग पहली बार घर खरीद रहे हैं। इस धारा के तहत उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। इसके तहत होम लोन लेने वाले 50 हजार रुपये तक की टैक्स कटौती का दावा कर सकते हैं।
सरकार का लक्ष्य क्या है?
पीएम आवास योजना के तहत सरकार ने 2024-2025 का लक्ष्य रखा है कि जरूरतमंद लोगों के लिए 1 करोड़ घर बनाए जाएंगे. इस योजना के तहत सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को घर खरीदने के लिए सब्सिडी देती है।
SSC GD Constable Recruitment Re-Exam Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड का लिंक एसएससी सेंट्रल (सीआर), उत्तरी (एनआर), उत्तर पूर्वी(एनई) और पश्चिमी (डब्ल्यूआर) की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर सक्रिय है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके एसएससी जीडी री-एग्जाम प्रवेश पत्र 2024 तक पहुंच और डाउनलोड कर सकते हैं।
16,185 उम्मीदवारों के लिए दोबारा होगी परीक्षा
बता दें कि एसएससी ने 20 मार्च, 2024 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जिसमें सूचित किया गया कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 कुछ केंद्रों पर फिर से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 16,185 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। एसएससी जीडी री-एग्जाम की तारीख 30 मार्च 2024 है। बता दें कि एसएससी जीडी 2024 परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी।
जानकारी दे दें कि एसएससी जीडी 2024 परीक्षा रद्द नहीं की गई है। टेक्निकल मुद्दों के कारण एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 को कुछ परीक्षा केंद्रों के लिए दोबारा शेड्यूल किया गया है। इसमें केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी जिनके केंद्र का नाम एसएससी जीडी परीक्षा केंद्र सूची 2024 में री-एग्जाम के लिए अधिसूचित किया गया है।
SSC GD Constable Recruitment Re-Exam Admit Card
वैकेंसी डिटेल
एसएससी जीडी भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य कुल 2,6146 रिक्तियों को भरना है।
High Court Vacancy 2024 : हाई कोर्ट में निकली बिना परीक्षा की भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी
हाई कोर्ट भर्ती का नया विज्ञापन जारी हो चुका हैं। जो भी उम्मीदवार अभी तक इस भर्ती के आयोजित होने का इंतजार कर रहे थे उन्हे इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि बहुत जल्द हाई कोर्ट भर्ती का आयोजन किया जाना है जिसमे योग्य अभ्यर्थी को नियुक्त किया जाएगा।
हाई कोर्ट भर्ती में स्टेनोग्राफर एवम टाइपिस्ट के पदो पर भर्ती आयोजित की जाने वाली है। इस भर्ती का जो बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह खुशखबरी निकलकर सामने आई है। इस भर्ती का आवेदन सभी योग्य अभ्यर्थी कर सकते है। इस भर्ती का आवेदन करने के पूर्व आप एक बार भर्ती से संबंधित आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आदि सभी की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन पूरा करना होगा क्योंकि अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में ही आवेदन मांगे गए है। यह एक बंपर भर्ती होने वाली है। हाई कोर्ट भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया को जानने के लिए आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।
High Court Vacancy 2024
हाई कोर्ट के द्वारा हाई कोर्ट टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अंतर्गत रिक्त पड़े हुए 648 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती का आवेदन सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते हैं।
इस भर्ती के आवेदन शुरू हो चुके हैं इसलिए आप अब आवेदन कर सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 निर्धारित की गई है इसलिए आपको तय की गई तारीख तक या इसके पहले आवेदन पूरा कर देना है इसके बाद आवेदन मान्य नहीं होगा। आप आवेदन किस प्रकार पूरा कर सकते हैं उसकी संपूर्ण जानकारी लेख में नीचे उपलब्ध है जिसका पालन कर आप आसानी से अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।
High Court Vacancy 2024 टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आयु सीमा
अभ्यार्थी की निम्नतम आयु 21 वर्ष एवम अधिकतम आयु 35 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी एवम सभी वर्गो के आवेदनकर्ताओं को आयु सीमा में सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट प्राप्त होगी।
हाई कोर्ट टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार शामिल होने की इच्छा रखते हैं उन्हें हम बता दें कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है एवं अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवार को 125 रुपए का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
हाई कोर्ट टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
High Court Vacancy 2024 के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए इसके अलावा स्टेनोग्राफर के लिए स्टेनो एवम इंग्लिश टाइपिंग करते आना चाहिए इसके अलावा टाइपिस्ट के लिए अभ्यर्थी को हिंदी एवम अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान होना चाहिए।
High Court Vacancy 2024 टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर भर्ती की चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों को निम्न परीक्षाओं से गुजरना होगा जो इस प्रकार है-
टाइपिंग टेस्ट
इंटरव्यू
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण
दिए गए आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
हाई कोर्ट टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
हाई कोर्ट टाइपिस्ट स्टेनोग्राफर भर्ती का आवेदन आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके पूरा कर सकते हैं जो इस प्रकार है :-
आवेदन करने के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं और उसके बाद इसका होम पेज आपके सामने ओपन होगा।
जब इसका होमपेज ओपन हो जायगा तो आपको उसमें अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिख जाएगी।
अब आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा।
इसके बाद ओपन हुई नई पेज में आपको मांगी हुई संपूर्ण जानकारी को क्रमबद्ध दर्ज करना होगा।
अब आप अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
इसके पश्चात आपको अपने वर्ग के आधार पर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
अंत में फाइनल सबमिट बटन के ऑप्शन पर क्लिक करें आवेदन पूरा हो जाएगा फिर आवेदन का एक सुरक्षित प्रिंट आउटनिकाल ले।
High Court Vacancy 2024 के अभ्यर्थियों को हमने इस लेख के माध्यम से संपूर्ण जानकारी को साझा किया है जिसके अंतर्गत हमने आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया की जानकारी को बताया है एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी सरल शब्दों में बताइ है जिससे आपको आवेदन करने में आसानी जाए, आशा है अब आप आवेदन आसानी से पूरा कर पाएंगे।
BPL Ration Card : बीपीएल राशन कार्ड पर सरकार का बड़ा ऐलान , मकान, 5 लाख रुपये, राशन, निशुल्क शिक्षा सब कुछ फ्री पाओ
बीपीएल राशन कार्ड बनाने के बाद में आपके मकान 5 लाख रुपए और राशन के साथ-साथ शिक्षा भी निशुल्क दी जाएगी तो यदि आप भी बीपीएल राशन कार्ड बनाना चाहते हैं तो आज ही बीपीएल राशन कार्ड को बना ले ।
बीपीएल राशन कार्ड बनाने के बाद में आपको विभिन्न प्रकार की सरकार के द्वारा योजनाओं का लाभ बिल्कुल फ्री मिलेगा और आपको बहुत सारी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी इसके साथ-साथ कुछ ऐसी योजना है जो केवल बीपीएल वालों को मिलती है तो उनका भी लाभ आप ले पाएंगे ।
BPL Ration Card : बीपीएल राशन कार्ड पर सरकार का बड़ा ऐलान
बीपीएल राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है और उन सभी को विभिन्न प्रकार की योजनाओं को विशेष तौर पर फोकस करके उनका लाभ दिलवाया जाता है जैसे की गैस सिलेंडर फ्री देना , निशुल्क शिक्षा देना , छात्रवृत्ति ,फ्री आवास योजना के तहत मकान बनवाना , सस्ती राशन सामग्री देना आदि बीपीएल राशन कार्ड के लाभार्थियों को दिए जाते हैं तो यदि आप ही इन सभी का लाभ लेना चाहते हैं तो आज ही बीपीएल राशन कार्ड बना ले ।
सरकार ऐसी बहुत सारी योजनाएं लाती है जिसमें बीपीएल राशन धारकों के लिए योजना को प्राथमिकताओं के तौर पर रखा जाता है और बीपीएल धारकों को प्राथमिकता के तौर पर लाभ दिलवाया जाता है । बीपीएल राशन कार्ड केवल गरीब लोग ही बना सकते हैं तो यदि आप इसके लिए पात्र है तो आप नीचे दिए हुए प्रक्रिया को फॉलो करके बीपीएल राशन कार्ड को बना सकते हैं ।
BPL Ration Card : बीपीएल राशन कार्ड पर सरकार का बड़ा ऐलान
बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप बीपीएल राशन कार्ड बनाना चाहते हैं तो आपके पास में अपने सभी परिवार के सदस्यों के नाम , अभ्यर्थी की तीन फोटो , आवेदक के बैंक अकाउंट की डिटेल्स या पासबुक , बीपीएल सर्वे क्रमांक, मुखिया एवं परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, जॉब कार्ड या श्रमिक कार्ड होना चाहिए। विस्तृत जानकारी आप अपना नजदीकी ईमित्र केंद्र या फिर ग्राम पंचायत पर जाकर के ले सकते हैं ।
बीपीएल राशन कार्ड के लिए पात्रता
बीपीएल राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है । बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय 20000 से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
बीपीएल राशन कार्ड के लाभ
गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले गरीब परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड का लाभ प्रदान किया जाएगा।इन परिवारों को आवास योजना के तहत पक्का मकान भी दिया जाएगा।प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 5,00,000 रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।इन परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति की सुविधा भी मिलेगी।इन परिवारों का सामाजिक और आर्थिक विकास भी होगा।उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण भी किया जाएगा। ऐसी अनेकों बहुत सारी विभिन्न प्रकार की योजना भी होती है जिनमें बीपीएल कार्ड धारकों को प्राथमिकता के रूप में लाभ दिया जाता है ।
बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
यदि आपकी बीपीएल कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ब्लॉक पर जाकर खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय जाना होगा । वहां से फॉर्म लेकर उसको ध्यानपूर्वक सही से भरना है । उसके बाद में आवश्यक दस्तावेज और फोटो अटैच करने हैं । इसके बाद आवेदन फार्म को खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जमा करवाना है और आपको रसीद प्राप्त करनी है। इसके अलावा आप बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी ईमित्र पर भी जा सकते हैं तथा वहां से भी अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं ।BPL Ration Card : बीपीएल राशन कार्ड पर सरकार का बड़ा ऐलान
BPL Ration Card Check
नए बीपीएल राशन कार्ड बनवाने और लिस्ट में नाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
SSC Exam Calendar 2024: आधिकारिक सूचना जारी, इस लिंक से पीडीएफ डाउनलोड करें
SSC Exam Calendar 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन बोर्ड की तरफ से एग्जाम कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया गया है जिसकी जानकारी आपको आज के इस लेख में मिलने वाली है अगर आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पढ़ते रहिए हम आपको सब कुछ स्टेप बाय स्टेप और डिटेल में बताने वाले हैं तो चलिए जानते हैं।
हम बात करेंगे कि किस प्रकार से आप SSC Exam Calendar 2024 को डाउनलोड कर सकते हैं अगर आप भी डाउनलोड करना चाहते हैं तो हमने डाउनलोड करने का नीचे प्रदान किया हुआ जिसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से कैलेंडर को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही संपूर्ण प्रक्रिया बताया हुआ कि किस प्रकार से आप डाउनलोड कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं।
SSC Exam Calendar 2024
अभी हाल फिलहाल में ग्रेड सी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए स्टाफ सिलेक्शन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके तहत एक्जाम कैलेंडर भी जारी किया जा चुका है जिसकी जानकारी आपको आज के इस लेख में मिलने वाली है इसके साथ हम आपको यह भी बताने वाले हैं की किस प्रकार से आप एग्जाम कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं, अगर आप भी यह सब कुछ जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पढ़ते रहिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताने वाले हैं।
जूनियर इंजीनियरिंग भारती 2023 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके तहत 29 जनवरी को ऑपरेशन नोटिफिकेशन जारी करने के पश्चात जितने भी उम्मीदवार हैं वह सभी अपना अपना एक्जाम कलैंडर चेक कर सकते हैं इसके बारे में हमने नीचे डिटेल में बात की है, इसके साथ ही डाउनलोड करने का लिंक अपने नीचे प्रदान किया हुआ जिसके माध्यम से बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कर्मचारी आयोग चयन बोर्ड यानी एससी की ओर से बहुत ही बेहतरीन नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है जिसके अंदर इंतजार कर रहे थे उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि इसमें आवेदन शुरू होने की तारीख और सूचना शुरू होने की तारीख के साथ-साथ परीक्षा तिथि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई जिसके बारे में आज हम डिटेल में जानकारी देने वाले साथ में यह भी बताएंगे किस प्रकार से आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एग्जाम कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर हम परीक्षा के बारे में बात करें जिसमें ग्रेड से स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभाग की प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए 5 जनवरी 2024 और अंतिम तिथि 25 जनवरी 2024 बताई जा रही है वहीं ग्राम परीक्षा के महीने के बारे में बात करें जिसकी परीक्षा अप्रैल और मैं में करवाई जा सकती है, इसके साथ ही अगर हम जैसे एलसीडी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिकी परीक्षा के बारे में बात करें तो इसका आवेदन करने की तिथि 12 जनवरी है और इसकी अंतिम तिथि 1 फरवरी 2024 है इसके साथ ही है ग्राम परीक्षा के बारे में बात करें तो इसकी परीक्षा अप्रैल में में करवाई जा सकती हैं।
इसके साथ ही चयन पद परीक्षा चरण 12वीं के लिए 1 फरवरी से आवेदन फार्म मांगी जाएगी इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 है और परीक्षा अप्रैल मई में करवाई जाएगी, इसके साथ ही जूनियर इंजीनियरिंग सिविल मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल और अन्य पदों के लिए 29 फरवरी 7 फॉर्म भरे जाएंगे इसकी अंतिम तिथि 29 मार्च 2023 है अगर परीक्षा की बात की जाए तो इसकी परीक्षाएं मैं जून 2024 में करवाई जाएगी।
जूनियर हिंदी अनुवादक जूनियर अनुवादक और वेस्ट हिंदी अनुवादक परीक्षा के लिए 23 जुलाई 2024 से आवेदन फार्म भरे जाएंगे, इसके साथ ही 21 अगस्त 2023 तक इसकी आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि परीक्षा के बारे में बात करें तो उसकी परीक्षा अक्टूबर नवंबर 2024 तक करवाई जाएगी, स्टेनोग्राफी ग्रेड सी और डी परीक्षा 2024 के लिए 16 जुलाई 2024 आवेदन फार्म भरे जाएंगे और इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2020 तक रहेगी इसके साथ एक परीक्षा के बारे में बात करें तो इसमें अक्टूबर नवंबर 2024 तक परीक्षा करवाई जाएगी।
How To Download SSC Exam Calendar 2024
अगर आप भी SSC Exam Calendar 2024 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो हमने आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया हुआ है जिसको फॉलो करके बहुत ही आसानी से एग्जाम कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
इसके पश्चात आपको न्यूज़ का ऑप्शन मिलेगा उसे पर आपको क्लिक कर देना है।
अब आपको SSC Exam Calendar 2024 का ऑप्शन मिलेगा उसे पर आपको क्लिक कर देना है।
इसके पश्चात परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ खुलकर आ जाएगी जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं।
अब आपको नीचे डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा उसे पर आपको क्लिक कर देना है और डाउनलोड कर लेना है।
पीएम मोदी को मिला भूटान का ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ पुरस्कार
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया। भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बने हैं। अपनी स्थापना के बाद से यह पुरस्कार केवल चार प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है।
पीएम मोदी को मिला भूटान का ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ पुरस्कार
इसके साथ ही पीएम मोदी को उनके 10 साल के कार्यकाल में कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी को मिला यह सम्मान दुनिया भर के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शाता है। अप्रैल 2016 में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुल अजीज सैश’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था। इसी साल 2016 में पीएम मोदी को अफगानिस्तान द्वारा ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वहीं, 2018 में पीएम मोदी ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवॉर्ड से सम्मानित हुए। जबकि, 2019 में पीएम मोदी को बहरीन द्वारा ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’, इसी साल मालदीव ने ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’, रूस ने ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ और यूएई ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। सभी पुरस्कार इन देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं।
2020 में पीएम मोदी को अमेरिका ने यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। वहीं, भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ के लिए चुना, जिससे इस भूटान दौरे के दौरान शुक्रवार को पीएम मोदी को सम्मानित किया गया है। वहीं, 2023 में पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर द्वारा ‘एबाक्ल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी को मिला भूटान का ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ पुरस्कार
इसी साल फिजी में पीएम मोदी को ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने पीएम मोदी को मई 2023 में ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ से सम्मानित किया। यह पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान है। वहीं, जून 2023 में पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया गया।
इसके बाद 13 जुलाई 2023 को पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। वहीं, 25 अगस्त 2023 को ग्रीस में पीएम मोदी को ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पीएम मोदी को दुनिया भर के प्रतिष्ठित संगठनों द्वारा भी कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया, जिसमें सियोल शांति पुरस्कार शामिल है। यह सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 2019 में प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया गया था। 2019 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए ‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2021 में कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स सीएआरए द्वारा ‘ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड’ भी पीएम मोदी को दिया गया था।