राशिफल: 04 अप्रैल 2024

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बन रही हैं, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- भाइयों के साथ वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहे। खास कार्य में व्यवधान आ जाने से किसी मित्र पर शक हो सकता है। परंतु यह सिर्फ आपका वहम ही होगा। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क ना बढ़ाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें। गलत काम होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद उठेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य– मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा। जिसके लिए व्यायाम और योगा ही इलाज है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कई कामों में व्यस्तता रहेगी। आप कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके अपने काम आगे बढ़ाएंगे और सफल रहेंगे। गलतफहमियां दूर होंगी।
नेगेटिव- घर की व्यवस्था को लेकर खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी नामुमकिन होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। आपकी व्यस्तता और बढ़ जाएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारी आपके कामों से खुश होंगे।
लव- आपके कामों में जीवनसाथी या परिवार वालों की मदद से चिंता दूर होगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा तनाव और गुस्सा हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- मिथुन राशि के लिए ग्रह स्थिति में अनुकूलता बनी हुई है। सामाजिक अथवा राजनीतिक लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिले, तो चूके नहीं। इससे आपका लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित रहेंगे।
नेगेटिव- युवाओं को अपनी किसी कार्य में कामयाबी न मिलने से कुछ मायूसी रहेगी। दूसरों की आलोचना में भागीदार ना बने, इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। तथा मामूली सी बात पर मित्रों से टकराव भी होने की आशंका है। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं और उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। सारा दिन बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श भी होगा। नौकरी में आप कोई भी गैर कानूनी काम में ध्यान ना दे। वरना परेशानी में आ सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी, जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इसलिए सचेत रहें।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में रहने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें और खुद को व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रखें। पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को ना करें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्रह-स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको सफलता और नए ऑर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग काम में लापरवाही न करें। किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य– पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। तथा देसी इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आपका अनुशासित और व्यवस्थित रहना दिनचर्या को बेहतर बनाएगा। आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकती हैं। परंतु आपके अपने कार्यों में व्यवधान आने से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी काम बहुत गंभीरता से करें। बिजनेस व्यवस्था बेहतर बनाने में खर्चे बढ़ सकते हैं। इससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। ऑफिस में किसी वजह से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य– इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर भी जरूर ध्यान दें। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी भी कार्य को अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे, सिर्फ अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे है तो तुरंत अमल कर दीजिए। घर संबंधी कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दिन भर की व्यस्तता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका भी देगी। अपना कार्यभार हल्का करने के लिए दूसरों के साथ अपने काम को बांट लें। ध्यान रखें, कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आप सक्षम रहेंगे। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को अगर नौकरी में बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत ले लेना चाहिए।
लव- घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य– अत्यधिक काम की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं। साथ ही व्यायाम भी करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- काफी दिनों से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान अनुभव कर रहे थे। इसलिए आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
नेगेटिव- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर ना लें। साथ ही दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें।
व्यवसाय- व्यवसाय की दृष्टि से समय अनुकूल है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने विचारों को प्राथमिकता दें। बिजनेस में बदलाव की योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें।
लव- युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है। परंतु अपने परिवार पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य– काम के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक आराम की भी जरूरत है। कुछ समय अपनी मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- परिस्थितियां कुछ बेहतर हो रही है। अगर कोई पेमेंट वगैरा रुकी हुई है, तो तकाजा करने पर टुकड़ों में मिल सकती है। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी।
नेगेटिव- आपसी गलतफहमियों को समय रहते सुलझा ले, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। व्यर्थ के खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग कोई किसी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आप के पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। परंतु जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- वैवाहिक रिश्ते मधुर रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी।
स्वास्थ्य– इंफेक्शन व एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

 

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में तालमेल रहेगा। वर्तमान सुरक्षा को अपनाते हुए अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत बनाएं। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ायेगा।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी किसी भी गतिविधि मैं जल्दबाजी और लापरवाही करना भारी नुकसान का कारण बनेगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर मन कुछ व्यथित रहेगा। युवा वर्ग को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- इनकम पहले से बेहतर होग। काम भी पूरे होते जाएंगे। सिर्फ कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियां नजरअंदाज न करें और ना ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यवसाय पर होने दे। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- घर का माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन या धार्मिक यात्रा होने की संभावना है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- प्रभावशाली संपर्क बनेंगे तथा लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है।
नेगेटिव- कभी-कभी कुछ डिप्रेशन अथवा उदासी जैसी स्थिति महसूस कर सकते हैं। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखने के लिए मेडिटेशन करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आज किसी भी नई योजना को कार्य रूप ना दें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इस समय बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य– अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना तथा संतुलित खानपान रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। रुके हुए कार्यों को गति देने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी नजदीकी संबंधी की मदद से आपकी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी में किसी से भी कोई वादा ना करें। ध्यान रखें, कि भावनाओं में बहकर कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं। संतान की पढ़ाई व करियर से संबंधित कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी। कोई पुरानी नकारात्मक बात याद आने से मन कुछ उदास होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति और पूर्ण नजर रखना जरूरी है। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन अथवा प्रमोशन संबंधी समाचार मिलने से राहत रहेगी।
लव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास व संबल प्रदान करेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य– अत्यधिक थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

गुरूवार, 4 अप्रैल 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- वर्तमान ग्रह स्थिति आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रही है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी हासिल होगी। बच्चे पढ़ाई में फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। कभी-कभी खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। संतान की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले किसी के समक्ष भी जाहिर न करें। व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्कर्स की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। उनकी असावधानी और लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। ज्यादा सोच-विचार ना करके बात आगे बढ़ाएं।
स्वास्थ्य– रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों मैं रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल देगा। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hello