देश की बड़ी से छोटी न्यूज़ अपडेट व फ्री पीडीऍफ़ के लिए WhatsApp और Telegram चैनल ज्वाइन करे।

राशिफल: 07 अप्रैल 2024

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दे, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। आपका धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। जिसकी वजह से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से दिक्कत आ सकती है। जिसका असर आपके संबंधों पर भी पड़ेगा। अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखें। क्योंकि ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चे जिद्दी भी हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां अभी यथावत ही रहेंगी। वर्तमान कार्य उचित रूप से होते जाएंगे। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों में फायदा मिलेगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज के दिन भी कुछ कार्यभार मिल सकता है।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। जीवनसाथी को कोई उचित उपहार देना ना भूलें।
स्वास्थ्य– किसी किसी समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशनयोगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और शांत रहने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- दिन आपके मन मुताबिक व्यतीत होगा। जीवनशैली में समय के मुताबिक बदलाव करने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रिय जनों की मदद करना आपको सुख कर लगेगा।
नेगेटिव- अपनी ही कार्य क्षमता पर विश्वास रखे। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा या विश्वास करते हैं, वही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। युवाओं का कोई सपना अधूरा रहने की वजह से मन कुछ उदास रहेगा। यह समय शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- करियर व कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। इसमें आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है। जोखिम भरे कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है, नुकसान होने की आशंका भी है।
लव- पति-पत्नी आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। अन्यथा इस वजह से घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य– कार्यभार और तनाव लेने से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उचित आराम भी जरूर ले तथा नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानित रहेगी।
नेगेटिव- अपने सामर्थ्य से ज्यादा उधारी या लोन लेना उचित नहीं है। क्योंकि इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय तनाव और समस्या से राहत पाने के लिए मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के प्लान किसी से शेयर न करें, वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध रखना आपके बिजनेस में फायदेमंद रहेगा। आपको अच्छे ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं।
लव- दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य– गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। खानपान के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कोई पेमेंट वगैरा रुकी हुई है, तो तकाजा करने पर टुकड़ों में मिल सकती है। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में बदलाव लाने हेतु किसी संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। आपकी वहां उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी।
नेगेटिव- आज ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। क्योंकि कुछ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता और उदारता ना रखें। वरना कोई अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी सगे संबंधी से भी कहासुनी होने की भी आशंका हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक आपके काम बनते जाएंगे। जल्दबाजी न करके धैर्य से काम निपटाएं। नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य– जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम को नियमित रूप से करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ-अशुभ प्रत्येक परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। जिससे आपके कामों के बेहतर नतीजे आएंगे। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने की योजना है तो उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य ले। आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
व्यवसाय- मौजूदा परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करना चाहिए। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती हैं। स्टाफ के सहयोग से कार्य स्थल का वातावरण अनुशासित रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य– वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें। इस वजह से सिर दर्द तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। चुनौतियों को स्वीकारे और क्रिएटिव रहे। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- अपने ऊपर क्षमता से अधिक कार्यभार तथा जिम्मेदारियां ना लादे। आपकी उपलब्धियों की वजह से कुछ लोगों में आपके प्रति जलन की भावना उपज जा सकती है। परंतु सबको नजरअंदाज करें और अपने कार्यों पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में स्टाफ को लेकर कोई मामला चल रहा है, तो आज सुलझ जाएगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। सावधान रहें। धोखा हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव बन सकता है। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने संबंधी योजनाएं बनेंगी
स्वास्थ्य– किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई चोट अथवा दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कोई खुशखबरी मिलने से आप बहुत ही प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। और सुखद दिनचर्या व्यतीत होगी। युवा वर्ग अपनी किसी कार्य में सफलता मिलने से राहत रहेगी। मानसिक सुख की प्राप्ति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का भी विचार होगा।
नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ में क्रियान्वित भी करते जाए। अति आत्मविश्वास आपके कार्यों में विघ्न भी डाल सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे एग्रीमेंट होंगे। जल्दी कामयाबी के चक्कर में गलत कामों में ध्यान जा सकता है। सावधान रहें। संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में फायदा होने की संभावना है। परंतु किसी भी तरह की उधारी ना करें।
लव- असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– तनाव और अवसाद जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें। तथा सकारात्मक बने रहे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। समय का सम्मान करें, तो समय भी आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बनाएगा।
नेगेटिव- लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतेंवरना आपकी जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। खर्चो पर अंकुश रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को आज भी कार्यभार से राहत नहीं मिलेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य– तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर ले। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। धार्मिक गतिविधियों में भी रूझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग सचेत रहे, कोई व्यक्तिगत समस्या आपको डावाडोल कर सकती है। अपने विचलित मन पर काबू रखें। जीत आपकी निश्चित है। कोई भी निर्णय लेते समय मानसिक स्थिति को स्थिर रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार में स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी से शेयर न करें। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बहुत फायदे की उम्मीद न करें। कागजी काम भी सावधानी से करने की जरूरत है।
लव- दांपत्य संबंधों में चल रही समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकाले, जिससे परिवार की व्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर ना पड़े।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। फोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने काम को भी आगे बढ़ाएंगे। मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी से चल रहे वाद-विवाद का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। गुस्से ‌और आवेश जैसी आदतों में सुधार लाएं। वरना इसका नकारात्मक प्रभाव आप पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- आपको अपने व्यवसाय को लेकर इस समय आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ेगी। साथ ही मन मुताबिक परिणाम भी हासिल होंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो जाएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बना रहेगा। सिर्फ बेकार की बातों में किसी के साथ ना उलझे।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। आपसी संबंधों में भी बदलता रहेगी।
स्वास्थ्य– आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- मित्रों अथवा सहयोगियों के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप होगी, जिससे आपको अपनी किसी प्रॉब्लम का समाधान भी मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला भी हल हो सकता है। आलस छोड़कर चुस्त-दुरुस्त बने रहे।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कहीं भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु लापरवाही भी हो सकती है, इसलिए कोई भी डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। युवाओं को करियर संबंधी कोई निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी ही बनाकर रखना उचित है।
स्वास्थ्य– गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खानपान में संयम रखें। व्यवस्थित दिनचर्या भी रखना जरुरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

रविवार, 7 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज दिन भर दौड़-धूप तथा मेहनत की अधिकता रहेगी, काम की सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रहेगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करे। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। क्योंकि किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने जैसी आशंका लग रही है।
व्यवसाय- इस वक्त बिजनेस में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। आपके विरोधी कुछ नुकसान करने की फिराक में रहेंगे। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाना जरूरी है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। जल्दी ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव रहेगा। शांति से काम ले क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य– सिर दर्द माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गैस, वादी जैसी चीजों का सेवन ना करें। मॉर्निंग वॉक जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hello