देश की बड़ी से छोटी न्यूज़ अपडेट व फ्री पीडीऍफ़ के लिए WhatsApp और Telegram चैनल ज्वाइन करे।

 

राशिफल: 08 अप्रैल 2024

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

 

पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य के लिए प्रयासरत हैं, तो उससे संबंधित उचित सफलता मिलने वाली हैं। अन्य कई गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। लोगों की बातों की परवाह ना करके अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना आपको फायदा देगा।
नेगेटिव- अपनी इच्छा पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास की भी आवश्यकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। कभी-कभी आपकी कोई कही हुई कोई बात किसी को आहत कर सकती है। गैर जरूरी यात्रा से बचें।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। धोखा हो सकता है, हालांकि मीडिया और जनसंपर्क से आपको फायदा भी होगा। ऑफिस में राजनीति का माहौल रहेगा, इसलिए सिर्फ काम से मतलब रखें।
लव- घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम से अपनी सुरक्षा रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, तथा खान-पान भी उचित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- अनुभवी और खास लोगों का सानिध्य करने से आपको कई अनुभव हासिल होंगे और आपके विचार शैली में भी नयापन आएगा। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे, आज उसका कोई उचित परिणाम मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
नेगेटिव- सावधान रहें, अचानक ही कोई मुसीबत भी सामने खड़ी हो सकती है। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने के लिए सक्रिय होंगे। थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत व्यस्तता रहेगी। आप चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे और निभा लेंगे। बड़ा खर्चा भी हो सकता है। हिम्मत न हारें। पार्टनरशिप के बिजनेस में सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है।
लव- विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज आप अपनी चतुराई द्वारा किसी समस्या का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज अल्प प्रयास से ही पूरे होने की संभावना है। किसी रिश्तेदार द्वारा शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में भी परिवर्तन लाना जरूरी है, क्योंकि आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। लोगों से ज्यादा मेलजोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर उलझने के बजाय शांति से समाधान ढूंढे।
व्यवसाय- बिजनेस में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी में छोटी-छोटी समस्याएं रहेंगी। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में समाधान भी मिलेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य– गैस और बादी जैसी चीजों के सेवन से परहेज करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली अंक- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से मुक्त मिलेगी। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- आज एक बात का खास ध्यान रखें, कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है। क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। गंभीरता से अपने इन महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।
लव- परिवार में सुखद और खुशनुमा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। समय रहते उनको निपटा लें।
स्वास्थ्य– एलर्जी और बदलते मौसम जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर भी जरूर अमल करें। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
नेगेटिव- तनाव और थकान की वजह से आज की कार्य क्षमता प्रभावित होगी। इसलिए धैर्य और सहजता बनाए रखें। भाइयों के साथ संबंधों मे किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। रिश्तों को संभालने में आपका योगदान जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय को व्यवस्थित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज के पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। फाइनेंस संबंधी कोई समस्या हल हो सकती हैं। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य से वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य– अपनी मनोस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। हालांकि आज कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है। बेहतर होगा कि वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रहे। अपने स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखें। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली व्यवस्थित रहेगी और सभी कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएंगे। इनकम सोर्स बनेंगे। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटा ले, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य– तला-भुना और गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल है। कुछ परेशानियां आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक तथा संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। इस समय भावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहें। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान में हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती हैं। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर लिए कड़े फैसलों में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली व्यवसायियों के साथ संपर्क स्थापित होंगे जो कि लाभदायक भी रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी तरह के परिवर्तन की स्थिति बन रही हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर बनेगा।
स्वास्थ्य– मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार लाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है। लेन-देन संबंधी समस्या चल रही है, तो उसका समाधान मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी होने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। पैतृक संबंधी कोई मसला चल रहा है, तो आज स्थगित कर दें।
व्यवसाय- बिजनेस के सारे फैसले खुद ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में अनजान इंसान पर भरोसा करना नुकसानदायक होगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशियां आएंगी। तथा मित्रों के साथ मेल-मिलाप भी प्रसन्नता देगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ ज्यादा भीड़-भाड़ और पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- युवा वर्ग अपना करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से राहत महसूस करेंगे। लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। अपना विकास करने के लिए थोड़ा स्वार्थी बनना भी जरूरी है।
नेगेटिव- समय का उचित प्रतिबंधन करें। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या हल करने में आपके काम अधूरे रह सकते हैं। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंध और मौज मस्ती में पड़कर अपने समय और करियर के साथ समझौता ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पार्टियों के साथ कोई मतभेद होने की स्थिति बन सकती हैं इसलिए सजग रहने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें। ऑफिस में टारगेट हासिल करना सुगम रहेगा।
लव- दंपति जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। परंतु आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत ही उत्तम फलदायक है। हर परिस्थिति में उन्हें सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा।
नेगेटिव- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें हो सकती हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से अपने आप को दूर ही रखें। कुछ समय बच्चों के व्यतीत करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आप बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय बहुत ही सूझबूझ और समझदारी से लेना जरूरी है। आय की स्थिति मध्यम ही रहेगी। ऑफिस में वातावरण अनुचित बना रहेगा।
लव- दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य– अत्यधिक मेहनत और भागदौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या रहेगी। भरपूर आराम ले तथा कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी, तथा अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का भी प्रयास होगा। प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा और कई तरह की जानकारियां भी हासिल होगी।
नेगेटिव- खरीदी-बिक्री करते समय पक्के बिल का प्रयोग करना जरूरी है। क्योंकि भविष्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने अपना समय बर्बाद ना करें। बच्चों की समस्याओं को भी सुलझाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में उचित व्यवस्था बनी रहेगी, साथ ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। ऑफिशियल फाइलें तथा पेपर वर्क समय रहते पूरा कर ले। वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। ऑफिस के काम नियत समय पर पूरा कर लें।
लव- दांपत्य जीवन सफल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– इस समय किसी प्रकार के इन्फेक्शन अथवा सूजन जैसी परेशानी आ सकती हैं। इसके किसी भी समस्या को हल्के में ना लें और तुरंत इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

सोमवार, 8 अप्रैल 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- अपने हर कार्य को व्यवहारिक तरीके से संपन्न करने का प्रयास करें, क्योंकि भावुकता में निर्णय गलत भी हो सकते हैं। कोई लाभदायक समाचार मिलेगा और आपको नई संभावनाएं प्राप्त होगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा।
नेगेटिव- इस बात का भी ध्यान रखें, कि भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा नष्ट ही होगा।
व्यवसाय- आज बिजनेस के नजरिये से समय सामान्य रहेगा। बिजनेस या जॉब संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। इसके कोई बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थितियां रहेगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी तथा भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– ओवर ईटिंग की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या रहेंगी। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 2

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hello